बिहार

अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी युवा नेता निशांत कुमार को बधाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की कला जगत में एक बार फिर अपनी अनोखी प्रतिभा से पहचान बनाने वाले भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने युवा नेता निशांत कुमार को एक खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने पीपल के छोटे से हरे पत्ते पर अद्भुत कलाकृति बनाकर “Welcome to JDU – Congrats Nishant” (वेलकम टू जदयू- कांग्रेट्स निशांत) लिखते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रकट की हैं।

मधुरेंद्र कुमार ने लगभग 5 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद करीब 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बधाई देते निशांत कुमार की मनमोहक तस्वीर उकेरी है। इस बारीक और अनोखी लीफ आर्ट में उन्होंने “जदयू में आपका स्वागत है – बधाई हो निशांत” का संदेश भी अंकित किया है।

Advertisements
Ad 1

कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मधुरेंद्र कुमार की यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस बारीक और अद्भुत कला की जमकर सराहना कर रहे हैं। बिहार भर में यह लीफ आर्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है और कला प्रेमी इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

Related posts

मंत्री नंदकिशोर राम की दलित राजनीति कार्ड की नैरेटिव का पोल खुल गया; जबकि पहले से ही 21 हार्डिंग रोड में उन्हें आवास आवंटित कर दिया गया था : एजाज अहमद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वाल्मीकिनगर में कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण

गोली मारकर युवक की हत्या, भूमि विवाद का आरोप

error: