जमुई, (न्यूज़ क्राइम 24) महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जमुई पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ टीम द्वारा जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन एवं नियमित गश्त की जा रही है।इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 सहित अन्य जरूरी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़खानी छींटाकशी पीछा करना अभद्र व्यवहार अथवा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की घटनाओं पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए पुलिस एवं प्रशासन लगातार सजग और प्रतिबद्ध है।
