बिहार

साइबर थानों की समीक्षा बैठक में साइबर अपराध पर लगाम कसने के दिए गए निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के सभागार में आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को साइबर थानों के पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्षों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने की। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध इकाई) उपेन्द्रनाथ वर्मा सहित बिहार के सभी साइबर थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इन निर्देशों में निम्न बिंदु प्रमुख रहे:

हर हाल में साइबर अपराध से संबंधित कांडों को दर्ज किया जाए।

साइबर अपराधियों की Modus Operandi की सूची बनाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

अभियानों के माध्यम से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

कांडों की त्वरित जांच कर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements
Ad 1

ऐसे संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जाए जिनमें लगातार भारी मात्रा में पैसों का लेन-देन हो रहा है।

फर्जी खाता खोलने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।

Arrested Digital Fraudsters से पूछताछ कर उनके गिरोह, नेटवर्क, और इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स की जानकारी एकत्र की जाए।

साइबर थानों द्वारा की गई सूचना संकलन एवं विश्लेषण की प्रक्रिया को नियमित और सटीक बनाया जाए।

साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग हेतु NCRP पोर्टल का बेहतर उपयोग किया जाए।

प्रत्येक साइबर थाना अपने कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता सुधार के प्रयास करे।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिस साइबर थाना में अधिकाधिक प्राथमिकी दर्ज होती है, उसकी कार्यप्रणाली को मॉडल के रूप में अपनाया जाएगा ताकि अन्य थानों में भी साइबर अपराध नियंत्रण के कार्यों को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: