बिहार

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य को लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने बेली रोड स्थित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के साथ पुलिस उपाधीक्षक तृतीय, द्वितीय एवं चतुर्थ यातायात पदाधिकारियों ने विद्युत भवन एवं चिड़ियाघर गेट नंबर-1 के पास प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मेट्रो प्रोजेक्ट मैनेजर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य के कारण संभावित यातायात बाधाओं और आमजन को होने वाली असुविधाओं पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने मेट्रो प्रोजेक्ट मैनेजर, जनरल मैनेजर एवं संबंधित यातायात पदाधिकारियों को ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य के दौरान भी यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Related posts

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव : ईवीएम-वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत

पोषण अनुसंधान को नई दिशा देगा एम्स पटना का ‘नर्चर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम

error: