बिहार

बच्चों को पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

अररिया, (न्यूज़ क्राइम 24)  सुरक्षित बचपन अभियान बच्चों को पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने बच्चों से शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की

बच्चों को यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम और साइबर अपराध से बचाने के उद्देश्य से अररिया जिले में सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश पर 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस अभियान के पांचवे दिन 30 अक्टूबर को भरगामा प्रखंड के बीरनगर विषहरीया पंचायत स्थित डीबी हाई स्कूल में जागरूक बचपन सशक्त भारत के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित,सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण में रहने तथा शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चों को किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न से डरने के बजाय सजग रहना चाहिए और ऐसी स्थिति में चुप रहने के बजाय अपने अभिभावकों शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, 2012, बाल अधिकारों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। न्यायिक पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर देते हुए बच्चों को अपनी निजी जानकारी फोटो और वीडियो अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। बताया गया कि ऑनलाइन माध्यमों से निजी जानकारी का दुरुपयोग कर बच्चों को परेशान या ब्लैकमेल किया जा सकता है। बच्चों को नशे की लत और गलत प्रलोभनों से दूर रहने के प्रति भी जागरूक किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी देना और उन्हें शोषण तथा अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान में न्यायिक पदाधिकारी, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य मो फारूक आलम, पीएलवी ज्योतिष कुमार झा, के अलावे शिक्षकगण में मो जसीमुद्दीन, रामदेव रजक, दामोदर प्रसाद यादव, अमित कुमार, संजय कुमार, सुशील कुमार, रणधीर कुमार दिवाकर, मनोज कुमार यादव, प्रवीण कुमार सिंह, डिंपल सिंह, विजय कुमार निराला, रशीद करीम, कुमार जमीरुद्दीन, अमरेंद्र कुमार उरांव, चंदन कुमार, राजेश कुमार दीपक कुमार साह, के अलावे दर्जनों की संख्या छात्र छात्राये सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत