बिहार

आर के सिन्हा के निधन पर शोक जताया

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आज जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य आर. के. सिंहा के निधन पर पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह सचेतक रत्नेश कुशवाहा प्रदेश भाजपा के मंत्री प्रभाकर मिश्रा भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कुमार, वाणिज्य मंच के सह संयोजक नितिन कुमार रिंकू ने शोक जताया है।

मिडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि पत्रकारिता क्षेत्र से अपना यात्रा शुरू कर सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई। वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे। पत्रकारिता ,समाजसेवा और संगठन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद रहेगा। यह राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।शोक जताने वाले में अधिवक्ता नवीन सिंहा, अधिवक्ता देवानंद तिवारी,सुरेश सिंह पटेल,संजय सिंह, अविनाश पटेल, लड्डू चंद्रवंशी, पार्षद विनय कुमार बाला, सभी मंडल अध्यक्ष शामिल है।

Related posts

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विस्तारित ओपीडी सेवा शुरू

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत