बिहार

स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, दो विशिष्ट जनों को मिला सम्मान

पटनासिटी, रॉबीन राज। जीतू लाल लेन स्थित किसलय इंटरनेशनल एवं किड्स एंड किड्स प्ले ग्रुप स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण धूमधाम से सम्पन्न हुआ। शिक्षक-शिक्षिकाओं संग बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व अवसर पर बच्चों ने कृष्ण रूप सज्जा एवं झांकी प्रस्तुत की, वहीं कृष्ण-राधा की झांकी की आरती भी अतिथियों द्वारा उतारी गई।

Advertisements
Ad 1

इस खास मौके पर दो विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। विनोद किसलय द्वारा लिखित अभिनंदन पत्र से वरिष्ठ समाजसेवी एवं राधेश्याम परिवार की संस्थापिका शोभा गुप्ता और आज पेपर के ब्यूरो प्रमुख संजीवन जमुआर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक सरोज जयसवाल, रतन श्रीवास्तव, बंटी कुमार, मिशू राज, अलका, रेशमा, साजिया एवं अमीषा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर

error: