बिहार

मां शारदा पुरम प्रेमालोक मिशन स्कूल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक बैरिया स्थित मां शारदा पुरम प्रेमालोक मिशन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. डायरेक्टर प्रेम ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम की गाथा सुनाई, शहीदों के बलिदान को नमन किया और आज़ादी को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई. बच्चों ने नृत्य, गीत और संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें वीरों के त्याग और संघर्ष की झलक दिखाई दी. विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा था और चारों ओर “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंज रहे थे। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय गणमान्यजनों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. अंत में जलेबी और अन्य मिठाइयों का वितरण कर सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी गई।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: