बिहार

सातवें चरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 15 जनवरी 2025 से जहानाबाद सहित छह जिलों के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का सातवें चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत जहानाबाद से करेंगे। दिनांक 15 जनवरी 2025 से जहानाबाद सहित छ जिलों के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं और उसमें श्री तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे।

Advertisements
Ad 1

यात्रा के क्रम में दिनांक 15 जनवरी 2025 को जहानाबाद में कार्यक्रम होना है, जिसमें अरवल जिला के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके बाद दिनांक 16 जनवरी 2025 को गया/गया महानगर, संगठन जिला टेकारी, 20 जनवरी को औरंगाबाद , 21 जनवरी को रोहतास और 22 जनवरी 2025 को भोजपुर जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है। इन्होंनें यह भी बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राज्य कार्यालय से जो दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार तैयारी पूरी कर ली गई है। एजाज ने यह भी बताया कि आगे के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी।

Related posts

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

error: