बिहार

स्वच्छता के नाम पर नवाबगंज में खानापूर्ति गांधी चौक पर गंदगी का अंबार

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता मिशन अभियान केवल खानापूर्ति का केंद्र बनकर रह गया है।पंचायत स्थित गांधी चौक फुलकाहा में गंदगी का अंबार लगा रहता है।जिसको देखने वाला कोई स्वच्छता कर्मी नहीं है। सफाई कर्मी के द्वारा कचरा को जमा कर आग लगाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

एक तरफ जहाँ स्वच्छता पर सरकार लाखों खर्च कर रही है वहीं कुछ लापरवाह कर्मी एवं पदाधिकारी के चलते सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन फेल होता दिख रहा है। इस संबंध में जिला डीआरपी रामबाबू पासवान से मोबाइल के माध्यम से बात करने पर उन्होंने बताया कि जांच करवाते हैं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

इलाज के साथ स्वच्छता का संकल्प : एम्स पटना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

error: