बिहार

सावन में शिवालयों में उमड़ी आस्था, पित्तल महादेव मंदिर का आकर्षक स्वरूप बना आकर्षण

पटना/पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पवित्र श्रावण माह के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न शिव मंदिरों में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में लंबी कतारों में खड़े नजर आए। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। सावन के पहले सोमवार पर पटना के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

वहीं, पटना सिटी स्थित पित्तल महादेव मंदिर का आकर्षक और मनमोहक स्वरूप भी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे इसकी भव्यता और भी निखर उठी। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: