अररिया(रंजीत ठाकुर): पथराहा पंचायत में सुरसर नदी किनारे मैदान में कल सोमवार को एक शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट बिजली चौक एवं शंकरपुर टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. पहले टॉस जीतकर शंकरपुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण( फील्डिंग) किया और बिजली चौक पहले बल्लेबाजी हेतु आमंत्रित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिजली चौक ने निर्धारित 18 ओवर में कुल 218 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में शंकरपुर टीम 204 रन ही बना पाई और इस तरह बिजली चौक ने 14 रनों से मुकाबला जीत लिया.

इस टूर्नामेंट के हीरो रोहित सिंह रहे।वहीं विजेता टीम को पथराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद सबा के द्वारा ₹11000 का नगद पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम के हीरो रहे कमाल, और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तमन्ना अहमद के द्वारा दिया गया। वहीं इस टूर्नामेंट कमिटी के सदस्यों में वसीम अकरम, लड्डू,मुन्ना, तौसीफ, निशारूल फरहान, नियाज, अयाज आलम, फुलबाबू, कैश आदि का काफी योगदान रहा।
