बिहार

नरपतगंज में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर टिकट बेचने का लगाया गंभीर आरोप

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार के शाम जनसुराज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर पार्टी के आलाधिकारियों पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा जिस पार्टी के लिए हम लोग दिन रात एक कर पार्टी को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाए उस पार्टी के आलाधिकारी ने छलकर वैसे व्यक्ति के हाथों टिकट दिया जो कभी जन स्वराज की सदस्यता भी ग्रहण नहीं किए थे।

Advertisements
Ad 1

कहा दो दिनों के अंदर अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर जी इस विधानसभा के लिए निर्णय नहीं बदलते हैं तो हम सभी कार्यकर्ता पार्टी के सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र देंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आकाश यादव, प्रलयंकर सिंह उर्फ गब्बर सिंह, नागेश्वर प्रसाद साह, मोहम्मद सैफुल्ला ने कहा कि हम लोग प्रशांत किशोर जी को दो दिनों का समय देते हैं। नरपतगंज विधानसभा सीट पर पुनः विचार करें और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं में से किसी एक को अपना उम्मीदवार बनावें नहीं तो हम लोग लगभग 300 कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से त्यागपत्र देंगे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: