बिहार

मध्य विद्यालय नवाबगंज में छात्र अनुपात आठ शिक्षकों की कमी बच्चों को शिक्षण कार्य में हो रही परेशानी, लगभग 600 बच्चे है नामांकित 11शिक्षक कर रहे है पढ़ाई कार्य

अररिया, रंजीत ठाकुर।  नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नवाबगंज में वर्ग 6 से 8 आआआतक के गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत की पढ़ाई के लिये शिक्षक का पदस्थापना नहीं होने से पढ़ रहे छात्र-छत्राओं को काफी कठिनाइयों का सामान करना पड़ रहा है।बताते चले कि जहाँ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शिक्षण व्यवस्था में सुधार करने के लिये रोज-रोज नए-नए फरमान जारी कर रहे हैं और शिक्षकों की रिक्त पदों को भी भर रहे है। वहीं मध्य विद्यालय नवाबगंज में कुल नामांकित बच्चों की संख्या लगभग -600 है और शिक्षकों की संख्या-11 है

जिसमें 8 महिला शिक्षिकाएं प्रभारी प्रधानाध्यपक सुनीता माला, सहायक शिक्षिका दीपा कुमारी,ममता कुमारी, दीप्ति कुमारी, प्रीति कुमारी, बीबी नुसरत प्रवीण, बीबी सहजादी, सवा मुनव्वर एवं 3 पुरुष शिक्षक मोहम्मद अनवर हुसैन,कामराज आजाद, आलोक कुमार दत्त पद स्थापित है। छात्र-छात्राओं से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में उक्त विषयों की पढ़ाई नहीं होती है, जिससे यहाँ वहां भटकना पड़ता है। इस बाबत प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता माला ने बताई कि हमारे विद्यालय में विषय के अनुसार आठ शिक्षक की कमी है, जिससे बच्चों का पठन पाठन में काफी दिक्कत होती है, जिसकी सूचना कई बार शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को दे चुके है।

Advertisements
Ad 1

बतादें की विद्यालय में उत्पन्न शिक्षक के कमी की समस्या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नरपतगंज, एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी,अररिया को बार-बार देने के बाबजूद भी शिक्षकों की कमी को दूर नहीं करना बच्चों के साथ खिलवाड़ जैसी समस्या लगती है। शिक्षाग्रहण के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। वहीं स्थानीय अभिभावक कहते है हमलोग सरकारी व्यवस्था से मजबूर हो कर प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाई करने भेजते हैं। के के पाठक जी हम लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस विद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों को भर दे।आपके रहते बच्चों की उपस्थित में काफी बृद्धि हुई है।सरकारी शिक्षा के प्रति आस जगी है।

Related posts

चैती दुर्गापूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन 

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

error: