बिहार

जहानाबाद में डीएम-एसपी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को संयुक्त रूप से ईवीएम एवं वीवीपैट सुरक्षा गृह (वेयरहाउस) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने, नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते रहेंगे।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: