बिहार

बिहार में हिंदुओं के अति पिछड़े समाज के आरक्षण को साजिश के तहत समाप्त किया जा रहा : डॉक्टर संजय जायसवाल

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पिछड़ों, अति पिछड़ों के आरक्षण में हकमारी किए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ये तीनों मिलकर हिंदू अति पिछड़ों के आरक्षण पश्चिम बंगाल और बिहार में हकमारी कर उनके आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अति पिछड़ों की सूची में 81 जातियां है जिसमे 73 मुस्लिम जातियों से हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद भी बिहार में इसी तरह मुस्लिम जातियों को अति पिछड़ों में शामिल कर हिंदू अति पिछड़ों के आरक्षण छीनने का काम कर रहे हैं।

डॉ जायसवाल ने कहा कि मुस्लिमों में शेख, सैयद, मल्लिक, पठान अगड़ी जातियों में आते हैं, लेकिन शेखरा जाति को अति पिछड़े में शामिल कर शेखों को आरक्षण दिया जा रहा। इसी तरह अन्य मुस्लिम जातियों को अति पिछड़ों में शामिल किया गया है।

जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘मुंगेरीलाल आयोग’ और ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर’ की सूचियों को मान्यता देती है। लेकिन वर्तमान में जो सूची बनाई जा रही है, उसमें राज्य सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ और स्वार्थ के लिए अनेक अगड़ी मुस्लिम जातियों को शामिल कर दिए जाने से वास्तविक पिछड़ी और अत्यंत पिछड़ी जातियों के अधिकारो

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: