बिहार

फुलकाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक देशी कट्टा 13.55 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम पुलिस और एसएसबी जवानों की संयुक्त कार्रवाई में एक नेपाली नागरिक के पास से एक देसी कट्टा, 13.55 ग्राम ब्राउन शुगर एवं कारोबार में शामिल पल्सर बाइक बी-आर- 38 ए-एम -4940 को बरामद किया।

Advertisements
Ad 1

यह कार्रवाई फुलकाहा गांधी चौक से अमरोरी जाने वाली सड़क में चंदन डिपो के समीप सड़क पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य एवं एसएसबी कैम्प प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार के निर्देशन में एस आई गुलशन कुमार के नेतृत्व में जवानों के साथ पुलिस टीम ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर नेपाल के सुनसरी जिला के दीवानगंज थाना के दीवानगंज वार्ड संख्या- 07 निवासी लखन मेहता के 19 बर्षीय पुत्र गणेश कुमार मेहता बताया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

पटना के ‘‘बापू टावर’’ पहुँचे नीतीश कुमार, गांधी जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु ‘मिशन SAFAR’ कार्यक्रम आयोजित

मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर शुरू हुई सात दिवसीय दैवी भागवत कथा

error: