फुलवारी शरीफ, अजीत। राजधानी पटना में गौरीचक थाना का मॉडल थाना भवन का निर्माण 6 करोड़ की राशि से कराया जा रहा है. गौरीचक थाना का यह भवन सिंचाई विभाग की जमीन पर बन रहा है .स्थानीय लोगों ने थाना भवन के निर्माण में घटिया ईट और अन्य सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया था.थाना के भवन में घटिया सामग्री के निर्माण की खबर राजधानी में बिहार पुलिस भवन निर्माण के मुख्यालय तक पहुंच गई. इसकी जानकारी होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूट गई .अधिकारियों के निर्देश के बाद बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अधिकारी गौरीचक पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मौजूदगी में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार सिंह कनीय अभियंता अनुज कुमार ने दीवार में लगे हुए ईट को उखाड़ कर वहां लोगों से उसपर दस्तखत कराया और जांच के लिए ले गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने कहा है कि इसे लैब में जांच कराया जाएगा .अगर इसकी गुणवत्ता में कोई खोट नजर आई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने बताया की अधिकारियों की टीम के पहुंचने के पहले ही ठेकेदार ने आनन फानन ट्रैक्टर पर लोड कर वहां रखे घटिया ईट को लेकर चले गए और वहां नया बढ़िया अच्छा क्वालिटी का ईंट लाकर गिरा दिया गया. जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को बताया है कि पूरे निर्माण कार्य की देखरेख का काम स्थानीय गौरीचक थाना प्रभारी को भी करना है. साथ में अभी बताया कि अगर लैब में ईट के सैंपल की जांच के बाद पता चला कि गुणवत्तापूर्ण ईट नहीं है तो भुगतान रोक कर दूसरे से काम कराया जाएगा।
