क्राइमबिहार

पुलिस की वर्दी पहनकर कर रहा था अवैध वसूली, बाईपास थाना ने किया खुलासा

पटनसिटी(न्यूज क्राइम 24): बाईपास थाना पुलिस ने एक साथ तीन नकली वर्दीधारी पुलिस को गिरफ्तार किया है। बाईपास थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को तीन लोग पुलिस की वर्दी पहनकर महारानी कॉलोनी इलाके में घूम रहे है और लोगों के घर और दुकानों पर जाकर वर्दी की आड़ में रंगदारी की मांग कर रहे थे।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस महारानी कॉलोनी पहुंची और तीनों फर्जी पुलिस को पकड़ कर थाने ले आयी और उससे पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में तीनों व्यक्ति ने अपनी पहचान मध्यप्रदेश के रतलाम जिला निवासी फुन्दा नाथ (45 वर्ष), मन्दसौर जिला निवासी लालू नाथ (45 वर्ष) और मुकेश नाथ (23 वर्ष) बताया।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों से वर्दी से संबंधित आई डी कार्ड पेश करने जब बोला गया तो तीनों ने कोई आईडी पुलिस के समक्ष पेश नही कर सका और साथ ही पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का भी संतोषजनक जवाब नही दे सका। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वह पुलिस की वर्दी पहन कर घर और दुकानों में जाकर लोगों को वर्दी का धौंस दिखाकर पैसे वसूलने का कार्य कर रहे थे। फिलहाल तीनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

लाइन डे पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी जवानों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

छह महीने से थाना में धूल खा रही बरामद बाइक, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्यशैली पर सवाल

बिना गेट रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत!

error: