क्राइमताजा खबरेंबिहार

अवैध गेसिंग के धंधे का भंडाफोड़!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बाईपास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेगमपुर स्थित शनि मंदिर के समीप छापेमारी कर अवैध गेसिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध गेसिंग संचालक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8800 नगद, 3 मोबाइल, केलकुलेटर समेत अवैध गेसिंग कूपन भी बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बेगमपुर शनि मंदिर के समीप एक झोपड़ी नुमा घर में अवैध गेसिंग का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी कर अवैध गेसिंग संचालक सूरज पोद्दार, गणेश पोद्दार समेत आठ लोगों को मौके पर ही दबोच लिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: