बिहार

बाँकीपुर उपचुनाव में कायस्थ उम्मीदवार नहीं मिला तो समाज उतारेगा अपना प्रत्याशी

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना में बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कायस्थ चित्रगुप्त सेना, बिहार प्रदेश (पटना महानगर) की एक महत्वपूर्ण बैठक बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित आयकर अधिवक्ता अवध किशोर प्रसाद के आवास पर आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय राजनीतिक दल द्वारा बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कायस्थ समाज के उम्मीदवार को टिकट दिया जाता है तो पूरा समाज एकजुट होकर उसका समर्थन करेगा. वहीं यदि किसी भी दल द्वारा कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया तो समाज महापंचायत बुलाकर अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगा। सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ वोट बैंक नहीं है. समाज अब सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व चाहता है. उन्होंने कहा कि बाँकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं और उनकी उपेक्षा किसी भी दल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से राजनीतिक दल चुनाव के समय समाज का समर्थन लेते रहे हैं, लेकिन सत्ता और संगठन में अपेक्षित भागीदारी नहीं देते हैं. अब समाज केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगा और अपने सम्मान तथा अधिकारों के लिए संगठित होकर निर्णय लेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि बाँकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मई माह से घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है तथा विभिन्न मोहल्लों में संगठनात्मक समितियों का गठन किया गया है. इसका उद्देश्य समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक और संगठित करना है। बैठक में आयकर अधिवक्ता अवध किशोर प्रसाद, रौशन प्रियदर्शी, राजेश चौधरी, उमेश सिन्हा, ई.बी.के. लाल, अजित शंकर, सुभाष श्रीवास्तव, धीरज सिन्हा, गुप्तेश्वर श्रीवास्तव, किशोर कुमार अम्बष्ट समेत बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में कायस्थ समाज अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगा और समाज के हितों के अनुरूप ही निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं

पटना पुलिस ने आपराधिक घटना की साजिश की विफल, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

मानदेय समेत मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

error: