बिहार

होम गार्ड जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत!

नालंदा, राकेश नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के केनारकला गांव में एक होम गार्ड जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक 59 वर्षीय अलखदेव पासवान, स्वर्गीय बालदेव पासवान के पुत्र थे। अलखदेव पासवान की नौकरी सिर्फ एक साल और बची थी।

मृतक के पुत्र सुजीत कुमार ने बताया कि अलखदेव पासवान होमगार्ड ऑफिस में तैनात थे और गुरुवार को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। घर आने के बाद जब उनके सीने में दर्द हुआ, तो उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सरमेरा थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: