अररिया(रंजीत ठाकुर): 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय बथनाहा में ईद उल जुहा(बकरीद) का पवित्र त्योहार काफी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर वहिनी के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में वाहिनी के वरिष्ट अधिकारी सहित विभिन्न बाह्य सीमा चौकी में कार्मिकों के साथ बड़े खाने में शामिल हुए।
वहिनी के कार्यक्षेत्र ‘A’ कंपनी जोगबनी में इस पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कमांडेंट श्री सुरेंद्र विक्रम द्वारा उपस्थित समस्त कार्मिकों को उनके परिवार सहित ईद उल जुहा(बकरीद) की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दिया गया।
समस्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंधुत्व और भाईचारे का पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां लाए क्योंकि यह त्योहार आपस के गिले शिकवे को भूलकर आपस में गले मिलकर सौहार्द्र पूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देता है, और हम आशा करते हैं कि इस पर्व के प्रेरणा स्वरूप आप सभी नए जोश और उमंग के साथ सशस्त्र सीमा बल के मूल ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व को ध्यान में रखते हुए देश सेवा में अत्यंत ही उत्कृष्ट योगदान देंगे। इस अवसर पर वाहिनी में आयोजित बड़े खाने में वाहिनी के कमांडेंट(चिकित्सा)श्री एच. के. सिंदे, उप-कमांडेंट श्री रोमेश याईखोम, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री मनिंद्र नाथ सरकार, डॉ. लीला कुमारी एवं समस्त महिला व पुरुष कार्मिक शामिल होकर ईद पर्व को मनाए।
‘G’ कंपनी घूरना में उप-कमांडेंट श्री दीपक साही समस्त कार्मिकों के साथ बड़े खाने में शामिल होकर ईद पर्व को मनाए।
‘E’ कंपनी वेला में उप-कमांडेंट श्री पूर्णेन्दु प्रभाकर समस्त कार्मिकों के साथ बड़े खाने में शामिल होकर ईद पर्व को मनाए।
बाह्य सीमा चौकीयों में आयोजित बड़े खाने में प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट, अधिकारी व कार्मिक, बच्चे, काउंटर पार्ट नेपाल APF के अधिकारी व कार्मिक भी शामिल हुए तथा उन्हें विभिन्न कंपनी कमांडर/प्रभारी एवं वाहिनी के वरिष्ट अधिकारीयों द्वारा शुभकामनाएं एवं मिठाई प्रदान किया गया।
