बिहार

होली क्रॉस इंटरनेशनल स्कूल में दीपोत्सव 2025 का शानदार आयोजन

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार को लेखानगर, दानापुर स्थित होली क्रॉस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में दीपोत्सव. 2025 बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के निदेशक विशाल पारितोष के कर कमलों से द्वीप प्रज्वलित द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम जूनियर कक्षा के छात्र – छात्राओं के द्वारा रामलीला प्रस्तुत की गई। छात्र छात्राओं द्वारा रामजन्म, बाललीला. रामजानकी विवाह, वनवास, भरत मिलाप. सीताहरण, राम रावण युद्ध और सीता सहित राम जी के अयोध्या आगमन पर दीपोत्सव की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

इस प्रस्तुति ने सबके हृदय भावनाओं से भर दिए। रामलीला की प्रस्तुति के बाद उच्च कक्षाओं के छात्र छात्राओं द्वारा छठ महापर्व की शानदार झाँकी प्रस्तुत की गई जो छठ महापर्व की पवित्रता और सादगी पर आधारित था। अपने समापन उद्बोधन में सभी को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए निदेशक विशाल पारितोष ने पर्व की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सत्य प्रेम और करुणा को स्वीकार करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मेर्लिन मिंटो मारिया जॉन ने की।

Related posts

पटना यातायात पुलिस में पिपिंग सेरेमनी आयोजित, कांस्टेबल से एएसआई बने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 210 किलो विदेशी सेब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त!

समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

error: