बिहार

राधा-कृष्ण के वेश में फूलों से खेली होली!

पटनासिटी, रॉबीन राज। होली पर्व नजदीक आते ही शहर में फागोत्सव की धूम जगह-जगह देखि जा रही हैं। मंगलवार को बाईपास स्थित एक निजी सभागार में ‘FRIENDS FOREVER” द्वारा ‘होली के रंग राधा कृष्ण के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और होली के गानों पर जमकर धमाल मचाया। वहीं कलाकारों ने कृष्ण व राधा की वेशभूषा में नृत्य की प्रस्तुति दे सभी को झूमा डाला। होली गीताें पर महिलाओं ने नृत्य किया और एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली। सभी ने अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दीं। आपस में गले मिलकर मिलन समारोह को संपन्न किया।

इस अवसर पर ‘FRIENDS FOREVER’ की डायरेक्टर पूजा श्री ने बताया की रंगों का पर्व हमें आपसी भाइचारे व समरसता के सूत्र में बांधने का काम करता है। मन का मैल साफ कर यह एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर है। उन्होंने लोगों को पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आशीष जॉनी, सुदामा पांडेय, गीता प्रसाद, अनुराधा गुड़िया, बबली रस्तोगी, विद्या सोनी, अर्चना गुप्ता समेत अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: