क्राइमबिहार

राजधानी में खून की होली, बेखौफ अपराधियों ने सरेआम युवक को घेरकर मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

नौबतपुर(न्यूज क्राइम 24): राजधानी में पटना पुलिस की चौक चौबंद सुरक्षा के बीच बेखौफ अपराधियों ने सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और पटना पुलिस की टीम देखते ही रह गई। मृतक की पहचान लाल बिहारी पासवान के 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गयी है। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है। घटना नौबतपुर थाने के पल्टू छितनी गांव की है।

बताया जाता है कि मृतक रोशन पासवान चौमिन का दुकान चलाकर अपने परिवार को पालन-पोषण किया करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि रोशन पासवान को गांव के दो लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर अपराधियों ने छितनी के पास भारतीय स्टेट बैंक के पास रोशन को घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल रोशन को घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रो -रो कर बुरा हाल है।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। नौबतपुर थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: