बिहार

होली मिलन समारोह आयोजित

अररिया(रंजीत ठाकुर): पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में अररिया जिला योग प्रचारक पिंटू योगी द्वारा त्रिदिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का कल मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन के बाद आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने योग करने के पश्चात जिला योग प्रचारक पिंटू योगी की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई सभी ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पिंटू योगी ने कहा कि योग जहां हम सबको स्वस्थ रखता है तो वही एक दूसरे से करीब भी लाता है। आगे होली का त्योहार है जिसकी आप सबों को पतंजलि योगपीठ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

इस होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों में बबलू सिंह, डॉक्टर जितेंद्र दास मिट्ठू कुमार,प्रदीप गुप्ता,घनश्याम साह, रंजीत दास, एस पी गुप्ता आदि दर्जनों लोग शामिल थे,तो वहीं महिलाओं में रेनू देवी, बंदना देवी,मधु देवी,सविता देवी,तारा देवी, नूतन कुमारी, अनु कुमारी ,सृष्टि कुमारी आदि शामिल थे।

Related posts

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

error: