बिहार

दानापुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर, बाइक सवार दो छात्रों की मौत!

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) दानापुर थाना क्षेत्र के अशोपुर एक्वासिटी मोड़ के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और मुआवजा तथा आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की.
मृतकों की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीचक्र निवासी स्व. दीना राय के पुत्र रीतेश कुमार तथा विद्या कुमार के पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ लल्लू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र ट्यूशन पढ़ने के लिए एक ही बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान एक्वासिटी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में हिमांशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रीतेश कुमार को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क जाम कर विरोध जताने लगे. परिजनों का आरोप था कि नो इंट्री लागू रहने के बावजूद भारी वाहनों का परिचालन लगातार हो रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं. लोगों का कहना था कि प्रशासन को जानकारी रहने के बावजूद इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम समाप्त कराया. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा डंपर चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: