बिहार

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एक बार नहीं बार-बार करने की जरूरत है

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): रविवार को चौक स्थित जलान भवन में राधेश्याम परिवार पटना सिटी द्वारा स्वर्गीय अनिल बंका जी के स्मृति में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया,  जिसका  उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, मुख्य अतिथि पूर्व पथ निर्माण मंत्री एवं प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष  नंदकिशोर यादव एवम विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० आर.एन सिंह  के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. वहीं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत शाल, बुके और स्मृति चिन्ह देकर किया गया.

Advertisements
Ad 1

स्वास्थ शिविर के आयोजन पर स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव  ने कहा कि राधेश्याम परिवार  कोरोना काल में भी सामाजिक कार्य अनवरत जारी रखा, जो काफी प्रशंसनीय है कोरोना पीड़ित लोगों को भी उन्होंने काफी मदद किया. वहीं डॉ० आरएन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एक बार नहीं बार-बार करने की जरूरत है जिससे आम नागरिकों को समुचित लाभ मिल सके. दूसरी ओर राज्य सभा सांसद  सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विश्व में कोरोना टीकाकरण में भारत विश्व में पहले पायदान पर है जिस ने अभी तक 46 हजार करोड़ लोगों का टीकाकरण कराई है. अब बच्चों के लिए भी जल्द से जल्द टीकाकरण की व्यवस्था हो जाएगी एक-दो माह के अंदर भारत विश्व में पहला होगा जो करोना का टीकाकरण करने के बजाय नाख  में दो बूंद डालकर कोरोना का इलाज  किया जा सकेगा. कोरोना के टीका निर्माण में 9000 तरह का तत्त्व का इस्तेमाल होता है जो विश्व के 30 अन्य देशों से आयात करना पड़ता है. वहीं राधे श्याम परिवार की संस्थापिका  शोभा गुप्ता ने कहा कि बहुत जल्द ही सिटीवासियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था किया जाएगा.

कार्यक्रम में मंच संचालन संस्थापक सदस्य  सरोज जायसवाल एवं चक्रेश अग्रवाल द्वारा संयुक्तरुप से किया गया. स्वर्गीय अनिल बांका   की धर्मपत्नी रीता बंका को साल स्मृति चिन्ह एवं विनोद किसलय द्वारा लिखित अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया. शिविर में 20 से ज्यादा डॉक्टरों के द्वारा 1000 से ज्यादा लोगों का जहां जांच के उपरांत दवाओं देकर उन्हें समुचित लाभ का भरोसा दिलाया. पंकज लोयलका, आलोक गुप्ता, आनंद कमलिया, संजीव मिश्रा, विपुल जगनानी, रंजीत मित्तल, बाबूलाल अग्रवाल, रोहित बंका, सीताराम बंका, अमित बंका, शिव बंका आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: