बिहार

हनुमान जयंती पर महावीर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 8200 किलो नैवेद्यम की रिकॉर्ड बिक्री

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) हनुमान जयंती के अवसर पर पटना स्थित महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से फल और फूलों से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह में 80 टन क्षमता का चार डक्ट एसी लगाया गया, जिससे गर्मी से राहत मिली और पूजा-अर्चना में सहूलियत हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की पूजा भी कराई।

हनुमान जयंती के दिन मंदिर में नैवेद्यम की भारी मांग देखने को मिली, जहां कुल 8200 किलो नैवेद्यम की बिक्री दर्ज की गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और सांसद राम कृपाल यादव ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आरती के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने शंख बजाकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सरकारी एवं निजी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। आईजी जितेंद्र राणा ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने महावीर मंदिर टीओपी में स्थायी प्रभारी की तैनाती, बैगेज स्कैनर लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही, मंदिर खुलने से लेकर बंद होने तक पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा।

Advertisements
Ad 1

महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर आधुनिक सुरक्षा जांच मशीनें लगाई गई हैं, जिनसे हेड काउंटिंग भी संभव है। पंडित भवनाथ झा के अनुसार, महावीर मंदिर में परंपरागत रूप से कार्तिक मास में हनुमान जयंती मनाई जाती है, लेकिन हाल के वर्षों में चैत्र पूर्णिमा के दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्तिक मास में विशेष पूजा और अनुष्ठान 7 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की समीक्षा बैठक

टैक्स कलेक्शन में उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

डीएम ने पीएचईडी कार्यों की समीक्षा की, जलापूर्ति में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

error: