बिहार

प्रेमालोक मिशन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा

फुलवारी शरीफ, अजित : गुरु पूर्णिमा के बेला पर प्रेमालोक मिशन स्कूल में परम पूज्य संत श्री नागा बाबा के उपदेशों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गुरु पूर्णिमा का आयोजन धूम-धाम से किया गया. गुरुदेव श्री प्रेम जी ने कहा गुरु पूर्णिमा मानवता की सीख, मार्गदर्शन प्राप्त करने एवं कृतार्थ होने का पर्व है. आज का दिन अपने माता-पिता एवं गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने संतान एवं शिष्य के जीवन में हमेशा हमारा मार्गदर्शन एवं अपना आशिष बनाए रखा.प्रेमा लोक मिशन स्कूल में गुरु पूर्णिमा के आयोजन का यह चौतिसवां वर्ष है.इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, वर्तमान एवं पूर्व के छात्र-छात्राएँ पूरे देश भर से आकर अपनी उपस्थिति दर्ज की. गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर चौबिस घंटे रामचरित मानस के अखण्ड पाठ की शुरुआत हुई एवं वृहद् भण्डारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भक्तिमय भाव से भाग लिया.आने वाले सभी आगन्तुकों का स्वागत विधालय प्राचार्या डॉ. साथना कुमारी शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधक अभिनव कुमार ने किया.

Advertisements
Ad 1

शहर के गणमान्य लोगों में देश के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ परमपूज्य नागा बाबा के शिष्य डॉ. आर. एस. सिंह सपरिवार पधारे. साथ में डॉ. शर्मिष्ठा बनर्जी , संपतचक नगर परिषद के मुख्य पार्षद अमीत कुमार , उप मुख्य पार्षद निशा सिन्हा, पूर्व मुखिया मानपुर बैरिया राकेश कुमार , डॉ. अजय कृष्णा, डॉ. प्रवीण, प्रख्यात सी. ए. मसी साहब निजी विद्यालय के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामायण प्रसाद, रिंकू सर एवं मुकुल बाबू सहित भारतीय लोकहित पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: