बिहार

किराना दुकानदार को मारी गोली अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंगबाएं पैर में लगी गोली

रोसड़ा, (न्यूज़ क्राइम 24) थाना क्षेत्र के ढाठा चौक पर सोमवार को अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान दुर्गा प्रसाद के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दुकानदार को निशाना बनाते हुए करीब तीन राउंड फायरिंग की। गोली दुकानदार के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने अंजाम दिया।

अचानक हुई फायरिंग से ढाठा चौक पर अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं किया गया है।

Related posts

पटना सिटी की मायरा पैट्रिक ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया बिहार का मान

डाॅ० लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं : राजद

जिले के बायसी प्रखंड के सिमलाबाड़ी पंचायत भवन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

error: