बिहार

श्री अरविंद महिला कॉलेज में ‘युवा मन की कहानियाँ’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीकृत इकाई अरविंद श्री महिला कॉलेज में प्रसिद्ध लेखक, प्रोफेसर, शिक्षाविद्, कथाकार एवं संपादक डॉ शिवनारायण द्वारा रचित पुस्तक ‘युवा मन की कहानियाँ’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य लोकार्पणकर्ता अबू बकर रिज़वी, कुलसचिव पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय थे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मंगला रानी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ध्रुव कुमार, महासचिव प्रगतिशील लघुकथा मंच एवं पत्रकार-संपादक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष कॉलेज की प्राचार्या साधना ठाकुर थीं। इसके अतिरिक्त कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisements
Ad 1

लोकार्पित पुस्तक ‘युवा मन की कहानियाँ’ वर्तमान समय की सामाजिक मांग पर आधारित है। पुस्तक में कुल 16 कहानियाँ संकलित हैं, जो समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं। इन कहानियों में युवाओं की पीड़ा, संघर्ष, परिस्थितियों और समकालीन परिदृश्य की सशक्त अभिव्यक्ति की गई है। हर कहानी अलग संदर्भ और विषय को स्पर्श करती हुई नई दिशा प्रदान करती है। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम साहित्यिक गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

Related posts

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

लोक कला उत्सव में झलकी परंपरा और सामाजिक संदेश, दर्जनों प्रतिभागी सम्मानित

error: