बिहार

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस साधन धाम में उत्तरकांड के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया। इस दौरान श्री राम राज्याभिषेक, राम राज्य का वर्णन, शिव-पार्वती संवाद, गरुड़ जी द्वारा काकभुशुंडी जी से राम कथा श्रवण, रुद्राष्टकम, ज्ञान-भक्ति निरूपण एवं भजन महिमा जैसे प्रसंगों का वाचन श्री हरि प्रसाद दुबे जी के साथ भक्तों एवं भूदेवों ने किया। श्रद्धेय श्री राम नरेश शास्त्री जी द्वारा प्रचलित परंपरा के अनुसार चौपाई—
“प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि विप्रनह् कहूं आयशु दीन्हा।” के पाठ के साथ वेद मंत्रों के मध्य भगवान श्रीराम का राजतिलक संपन्न हुआ। महायज्ञ के संरक्षक श्री पंकज शुक्ल जी ने विधि-विधान से राजतिलक किया। इस अवसर पर विशेष आरती का आयोजन भी किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में मानस मर्मज्ञ श्री बालकदास जी ने ज्ञान-भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि रामचरितमानस की पांच या सात चौपाइयों को भी श्रद्धा से हृदय में धारण करने से अविद्या रूपी सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कथा पापों का नाश करने वाली, कल्याणकारी तथा ज्ञान-विज्ञान प्रदान करने वाली है, जो माया-मोह को समाप्त कर जीवन को मंगलमय बनाती है। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कारों के पुनर्स्थापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डॉ. शत्रुघ्न उपाध्याय, डॉ. ऊषा उपाध्याय, डॉ. कौशलेंद्र, डॉ. शामली, पारस लोहनी एवं गोपाल पुरी सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: