बिहार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब पहुंचकर नतमस्तक हुए

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) बैसाखी के पावन अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब पहुंचकर नतमस्तक हुए। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। इस मौके पर उन्होंने तख्त साहिब के मैगजीन गोबिंद प्रकाश के अप्रैल महीने के संस्करण का विमोचन भी किया। तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुप्रीटेंडेंट दलजीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

राज्यपाल महोदय ने कहा हाल ही में उन्हें तख्त साहिब नतमस्तक होने का मौका मिला था, उन्हें आकर बहुत अच्छा लगा, उन्होंने महसूस किया कि तख्त साहिब आकर मन को शांति मिलती हैं। इसलिए आज बैसाखी के पावन पर्व पर पुनः तख्त साहिब आए और गुरु महाराज के दर्शन किया। तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय को सम्मानित सिरोपा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हर महीने पंचायत से लेकर नगर निकाय तक शिविर

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

error: