बिहार

खुशखबरी! पंचायत सरकार भवन में शिफ्ट हुआ डाकघर

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में एक निजी भवन में संचालित डाकघर को सोमवार को पंचायत सरकार भवन में शिफ्ट कर दिया गया। इस संबंध में डाक शाखा निरीक्षक मोहम्मद जहांगीर आलम व शंकरपुर पंचायत के मुखिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार अब शंकरपुर शाखा डाकघर को पंचायत सरकार भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पंचायत के लोगों को डाकघर शाखा से संबंधित कार्य पूर्व की अपेक्षा सुविधाजनक होगी।

Advertisements
Ad 1

बताया गया कि भारतीय डाक विभाग की ओर से सभी पंचायत सरकार भवन में एक डाकघर आरक्षित किया गया है। जिससे डाकघर से जुड़कर लोग विदेशों में सामान निर्यात कर सकते हैं। इस अवसर पर डाक शाखा निरीक्षक मोहम्मद जहांगीर आलम,डाकपाल सूचित कुमार के अलावे मुखिया उमेश कुमार यादव,पंचायत सचिव सतेन्द्र कुमार,उप मुखिया संदीप यादव,समिति विनोद मंडल,सरोज सिंह,अभिनंदन यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: