बिहार

दीक्षांत सह वार्षिकोत्सव समारोह, मध्य विद्यालय नवाबगंज में छात्राओं को किया गया सम्मानित

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नवाबगंज में वार्षिकोउत्सव सह दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक सुनीता माला ने की, संचालन आलोक दत्त ने कि। कार्यक्रम में पास हुई छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में दीक्षांत समारोह सह वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय द्वारा किया गया है। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त होने पर उन्हें प्रगतिपत्र और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा छात्राओं को उनके शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधि आदि को ले कर सम्मानित किया गया।। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों से से कहा कि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आए जिससे हर बार की तरह अगले बर्ष भी हमारे विद्यालय का रिजल्ट बेहतर आए।

Advertisements
Ad 1

जिसको लेकर प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद थे। इस अवसर पर पंचायत के शिक्षाविद् समेत विधालय के सभी शिक्षक, अभिभावक सैकड़ों की संख्या ग्रामीण एवं बच्चों के माता-पिता में मौजूद रहे। तथा छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय परिवार के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता माला,दीपा कुमारी,सबा मुनव्वर, अनवर हुसैन, ममता कुमारी, कामराज आजाद,दीप्ति कुमारी,प्रीति कुमारी,बीबी सहजादी,आलोक दत्त,के अलावे पुरुस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में शोयल शर्मा,राखी कुमारी, नीरज कुमार, अनुपम कुमारी, रिमझिम,आशीष कुमार, परी कुमारी, स्मिता कुमारी एवं दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Related posts

रेल पेंशनरों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

232वीं रैंक के साथ प्रिया कुमारी ने यूपीएससी में रचा इतिहास

तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का मानिकपुर में आयोजन

error: