बिहार

घूरना पुलिस ने 106 लीटर शराब सहित एक बाइक किया जप्त!


अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घूरना ओपी पुलिस ने आज गुरुवार को 106.5 लीटर(355 बोतल) नेपाल निर्मित शराब के साथ एक बाइक को जप्त करने में सफलता पाई है, वहीं तस्कर बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। इस बाबत ओपी अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा ने बताई कि गुप्त सूचना मिली की पासवान टोला इंडो नेपाल सीमा घूरना के समीप एक यामहा बाइक से तस्कर नेपाल के तरफ से शराब लेकर प्रवेश कर रहा है

सूचना पर पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर जांच प्रारंभ कर दिया जांच करते देख तस्कर अपनी बाइक छोड़ नेपाल के तरफ भाग निकला जांच करने पर बाइक से 300ml का 355 बोतल उमंगा गोल्डन जिसे जप्त कर कागजी कार्रवाई करते हुए, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: