बिहार

घूरना ओपी अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा का तबादला

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना थाना के तेज तर्रार,निर्भीक, सबका सुनने वाली महिला थाना अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा का सोमवार की देर शाम तबादला हो गई। यह तबादला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर की गई है।एसपी के निर्देश पर ही सोमवार को ही देर रात राजनंदनी सिन्हा ने तबादले के बाद सिमराहा थाना अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया।

तबादले के पश्चात मंगलवार सुबह क्षेत्र के गण्यमान्य, समाजसेवी लोगों ने थाना अध्यक्ष का किया विदाई समारोह। लोगों ने फूल मालाओं से थाना अध्यक्ष को दी विदाई। समारोह में मौके पर पूर्व मुखिया मोहम्मद हदीश, प्रवीण झा, समाजसेवी अशोक गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य बबुआन अरुण कुमार, सरपंच लोचन कामत, शंकर झा आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि थाना अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा का घूरना ओपी में कार्यकाल 6 माह 25 दिन का रहा।

Advertisements
Ad 1

श्रीमती सिन्हा के कार्यकलाप से क्षेत्र के लोग काफी सुरक्षित महसूस कर रहे थे। सीमावर्ती क्षेत्र होने के बावजूद भी क्राइम पर बहुत ज्यादा कंट्रोल भी कर लिए थे। समाजसेवी अशोक गुप्ता ने कहा बहुत दिनों के बाद घूरना थाना को एक ऐसे साहसी तेजतर्रार निर्भीक महिला थाना अध्यक्ष मिला था जो 6 माह में ही स्थानांतरण होना क्षेत्र के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related posts

इनकम टैक्स–मंदिरी नाला सड़क का नाम ‘संत शिरोमणि रविदास पथ’ करने की मांग : अशोक कुमार राम

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

error: