बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने 85 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष रौनक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को समय करीब 2:30 बजे बथनाहा वीरपुर मार्ग फुटानी चौक के समीप सुपर स्प्लेंडर बाइक में छुपा कर ले जा रहे 85 बोतल नेपाली दिलवाले नामक शराब को जप्त करने में सफलता हासिल की है। वहीं तस्कर पुलिस वाहन को देख बाइक पटककर मौके से फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

इस अभियान में पी एस आई रंजना कुमारी के अलावे चोकीदार ललित पासवान, मिट्ठू पासवान, एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस ने जप्त बाइक व शराब पर कांड दर्ज कर तस्कर के गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: