बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ कर भेजा जेल


अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि गस्त के दौरान पूर्व कांड के आरोपी को न्यायालय से वारंट निर्गत होने के पश्चात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के वार्ड-09 नवाबगंज निवासी इंदल पासवान उम्र 25 बर्ष पिता बुद्दी लाल पासवान बताया गया है। जिस पर फुलकाहा थाना कांड संख्या-126/24 दिनांक-18-08-2024 धारा-308(5)/3(5) बी एन एस दर्ज है।

Advertisements
Ad 1

यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष रौनक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा की गई है। थाना अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

मसौढ़ी में लहसुना थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

error: