बिहार

फुलकाहा पुलिस ने चौदह साल पुराने दो मामलों में फरार चल रहे एक आरोपित के घर की कुर्की जब्ती

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या चार में 14 साल पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित के घर मंगलवार को कुर्की जब्ती किया। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में नरपतगंज, फुलकाहा, एवं घुरना थाना पुलिस की कार्रवाई में कोर्ट के आदेश पर मधुरा पश्चिम वार्ड चार निवासी सनोज पासवान के घर कुर्की जब्ती करते हुए सारे समानों को जब्त किया। फुलकाहा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट में लंबित मामले जीआर एसटी 295/2022 में की।

Advertisements
Ad 1

कुर्की जब्ती से पहले आत्मसर्पण के लिए पुलिस ने आरोपित के घर दो माह पहले इश्तहार चिपकाया था। लेकिन आरोपित द्वारा आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। फुलकाहा में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित के घर की कुर्की जब्ती करने के बाद सभी सामान को थाना में सुरक्षित रखा गया है। इस कार्रवाई में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, नरपतगंज संजय कुमार, घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआई नीतू कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च

error: