बिहार

फुलकाहा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात एक वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी घूरना थाना क्षेत्र के घूरना निवासी मोहम्मद नाजीर पिता मोहम्मद इलयास मियां बताया गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के ऊपर एन डी पी एस एक्ट के तहत 20(बी) (2) (सी) धाराओं में दिनांक 22 मार्च 2024 को फुलकाहा थाना में मामला दर्ज हुआ था जिसमें फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!