बिहार

फुलकाहा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 27 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान संध्या में एक अपाचे बाइक बी-आर-38 एन 8166 से जांच के क्रम में 27 लीटर नेपाली विदेशी शराब बरामद किया।

मौके से बाइक चालक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विकाश कुमार मौर्य के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के फुलकाहा स्थित नया टोला वार्ड संख्या 5 में की गई है। थाना अध्यक्ष ने कहा गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मानिकपुर वार्ड संख्या 12 निवासी दिलीप यादव के पुत्र संजीत कुमार यादव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया बरामद शराब और बाइक एवं गिरफ्तार युवक पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: