बिहार

“मध्य विद्यालय हिंदी घूरना” में एसएसबी के द्वारा ‘नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर” का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में जहां भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा करते एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवान नहीं थकते है,वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सहयोग देते नहीं रुकते। इसी कड़ी में आज गुरुवार 02 मार्च को मध्य विद्यालय हिंदी घूरना के प्रांगण में एसएसबी जवानों के द्वारा नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह चिकित्सा शिविर एसएसबी मुख्यालय बथनाहा के निर्देश पर डॉ०अभिषेक कुमार भारद्वाज 45 वीं वाहिनी
के द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों की निःशुल्क जाँच कर मुफ़्त दबाइयों का वितरण किया गया।

मौके पर उपस्थित समस्त ग्रामीणों के समक्ष नशा मुक्त भारत अभियान तथा राष्ट्रीय एकता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया। मौके पर 56 वीं वाहिनी के पारा मेडिकल स्टाफ व जवान उपस्थित थे। इस चिकित्सा शिविर से दर्जनों सीमावर्ती ग्रामीण लाभान्वित हुए। एसएसबी द्वारा किये जा रहे इस कार्य से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए