बिहार

फुलकाहा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा स्थित पानी पायनियर पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा के बैनर तले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया। इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम ने दर्जनों मरीजों का जांच कर आवश्यक उपचार किया तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि नवाबगंज अरुण कुमार यादव, जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास, सेवानिवृत्त सैनिक मनोज यादव, समाजसेवी शिवप्रसाद साहा, सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजकिशोर राम, पूर्व मुखिया संजय सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र यादव, शिक्षक ललित पोद्दार, राकेश कुमार, चंदन कुमार एवं दिनेश कुमार,गणेश गुप्ता,राजा रक्षित,मनोज कुमार, ललित कुमार झा,संजीव पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं चिकित्सकों की टीम में डॉ. अंकित वैभव, डॉ. अनुराग परिमल, डॉ. आशुतोष कुमार एवं डॉ. विश्वनाथ ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों का इलाज किया। शिविर के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, जिसकी क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: