ताजा खबरेंबिहार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्क और चिड़ियाघर में महिलाओं का प्रवेश मुफ्त

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आज के दिन यानी 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिला उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. वहीं ऐसे में महिलाओं के लिए आज के दिन को अलग-अलग तरीके से खास बनाने की कोशिश की जा रही है. 

आज इस ख़ास दिन पर पटना पार्क और प्रमंडल के सभी पार्क और सभी चिड़ियाघर में महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त में प्रवेश दिया जाएगा. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्क और चिड़ियाघर में महिलाओं को प्रवेश मुफ्त दिया जा रहा है।

Related posts

हाजीगंज से छोटी पटन देवी तक निकली डेंगू जागरूकता रैली, बच्चों ने दिए बचाव के संदेश

आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान

error: