बिहार

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबित मामलों के निष्पादन और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई. गौरीचक थाना अध्यक्ष ट्रेनिंग आईपीएस सुषमा सागर ने बताया कि विशेष छापेमारी के दौरान चार वारंटी मेही राय और अनील राय, दोनों पिता स्वर्गीय रामबाबू राय, निवासी ग्राम काणडाप, थाना गौरीचक, जिला पटना को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा मुकेश कुमार, पिता सतेंद्र महतो, निवासी ग्राम बहुआरा तथा कुणाल महतो, पिता शिवकुमार महतो, निवासी ग्राम बहुआरा, थाना गौरीचक, जिला पटना को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और लंबे समय से इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. गिरफ्तार करने के बाद सभी को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है और विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: