बिहारलाइफ स्टाइल

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ पूजा कल से

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): हिंदू सनातन धर्म में चैत्र मास को काफी पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में चैत्र नवरात्र के आरंभ होने के साथ विक्रम संवत 2079 का आरंभ, चैती छठ, रामनवमी, कामदा एकादशी व्रत समेत कई प्रमुख पर्व और त्योहार आते हैं. 5 अप्रैल से पूर्वांचली और उत्तरवासियों का महापर्व यानी छठ महापर्व शुरू हो रहा है।

05 अप्रैल 2022, मंगलवार – नहाय-खाय
06 अप्रैल 2022, बुधवार – खरना
07 अप्रैल 2022, गुरुवार – डूबते सूर्य का अर्घ्य
08 अप्रैल 2022, शुक्रवार – उगते सूर्य का अर्घ्य
इस साल खास है नवरात्रि का पर्व-

इस साल रेवती नक्षत्र व ऐन्द्र योग होने से नवरात्र का महत्व बढ़ गया है. दो अप्रैल को कलश स्थापना के साथ घरों से लेकर मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा शुरू हो जाएगी. आठ अप्रैल शुक्रवार को आद्रा नक्षत्र व शोभन योग में मां की प्रतिमा का पट खुलेगा. चैत्र शुक्ल अष्टमी शनिवार को है और नौ अप्रैल को नवमी है, 10 को हवन व कन्या पूजन किया जाएगा. वहीं, 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा अर्चना की जाएगी.

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: