पटना

चार अपराधियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): त्योहार में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की अपराधियो की धर पकड़ अभियान चला रही है।इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर चार अपराधियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होली पर्व में आपराधिक घटना का अंजाम देने फिराक में घूम रहे अपराधी आकाश कुमार को नन्दगोल इलाके से पिस्टल और पाँच जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वही नगला स्थित आदर्श कालोनी में छापेमारी कर शराब बेचने वाले और शराब पीकर हंगामा – मार पीट करने वाले तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से कड़ी पूछ ताछ कर उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटे है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से कड़ी पूछताछ करने बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान, 23 दिन से जारी आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस महोत्सव कल, होगी भजन अमृतवर्षा

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार

error: